Auraiya News: अध्ययन सामग्री पाकर खिले बच्चों के चेहरे
औरैया, सितम्बर 30 -- Auraiya News: शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से द लीडर डिफेंस फैक्ट्री की टीम बुधवार को गांव पसुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंची। टीम ने बच्चों को कॉपी, पेन समेत अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की। टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा का महत्व बताते हुए बच्चों से नियमित पढ़ाई करने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करने को कहा। बच्चों को पढ़ाई के साथ अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक महेश प्रताप सिंह समेत अन्य अध्यापकों को सम्मानित किया गया। टीम के सदस्यों ने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके योगदान को सम्मान देना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.