औरैया, अगस्त 26 -- Auraiya News: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को कस्बे और आसपास के गांवों में अदब-ओ-एहतराम के साथ जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। इसमें मुरादगंज के साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद झंडे लेकर शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। हर वर्ष की तरह बुधवार को मुरादगंज में जुलूस-ए-मुहम्मदी का आयोजन किया गया। इसमें कस्बे के साथ दलेलनगर, मनसखपुर, रोशंगपुर चपटा और सैनपुर समेत आसपास के गांवों से लोग पहुंचे। हाथों में झंडे लेकर अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जुलूस कस्बा स्थित मस्जिद से शुरू होकर फफूंद रोड होते हुए दलेलनगर स्थित कुरैशी मस्जिद पहुंचा। इसके बाद जामा मस्जिद और नूरानी मस्जिद होते हुए वापस मुरादगंज चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुल...