Auraiya News: अदब-ओ-एहतराम और भाईचारे के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी
औरैया, अगस्त 26 -- Auraiya News: जश्ने मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को कस्बे में अदब-ओ-एहतराम और आपसी भाईचारे के साथ जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में शिरकत की। शांतिपूर्ण माहौल में निकले जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। हाफिज मोहम्मद इसाक खान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जश्ने मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाला गया। सभी लोगों ने मिल-जुलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। जुलूस में समीम खान, आरिफ खान, अनवार खान, जहांगीर, भूरा, अर्सलान, चंदबाबू, सोहिल खान, गुड्डू खान, सलमान, इरफान, आंसू, समसाद, छोटे, जीसान अजीम, हसमुख और नसीम समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सौहार्द के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, ड्रोन से निगरानी सुरक्षा व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.