Auraiya News: अतिक्रमण से मुरादगंज तिराहे की सड़क संकरी
औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: नगर के मुरादगंज तिराहे पर सड़क किनारे हुए अतिक्रमण से मार्ग संकरा हो गया है। दुकानों के बाहर पेटियां और सामान रखे जाने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। व्यस्त समय में जाम लगने के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय निवासी रोहित राजपूत ने बताया कि तिराहे पर सड़क के एक ओर दुकानदारों ने सामान रखकर काफी हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इससे पैदल चलने वालों को भी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। उन्होंने अतिक्रमण के कारण छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होने का भी दावा किया। समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया गया। इसमें सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की गई है। स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.