औरैया, अक्टूबर 3 -- Auraiya News: समाजवादी पार्टी की ओर से सदर विधानसभा क्षेत्र की पीडीए जन चौपाल छह अक्तूबर को अटसू में आयोजित की जाएगी। इसमें पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा और पूर्व मंत्री एवं मैनपुरी के सपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य मुख्य अतिथि होंगे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आयोजन की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि जन चौपाल मंगलवार सुबह 11 बजे प्रकाश उत्सव गार्डन में शुरू होगी। इसमें पार्टी नेता विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधा संवाद करेंगे। स्थानीय समस्याओं, सामाजिक विषयों और संगठन से जुड़े मामलों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं, कार्यकर्ताओं, विधानसभा पदाधिकारियों, जोन, सेक्टर एवं बूथ पदाधिकारियों और बूथ लेवल एजेंटों से अधिक संख्या में पह...