औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: कस्बा अटसू में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। संयुक्त मजिस्ट्रेट विनोद मीणा के नेतृत्व में राजस्व एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने निर्माण हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान विवाद की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रशासन के अनुसार, कस्बे में सरकारी भूमि पर लंबे समय से कब्जा था। नगर पंचायत ने भूमि से कब्जा हटाने के लिए संबंधित व्यक्ति को तीन बार नोटिस जारी किया था। निर्धारित अवधि में कब्जा नहीं हटाए जाने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व और नगर पंचायत की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। स्वदेश पोरवाल ने बताया कि राजनारायण कुशवाहा ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम की ...