औरैया, अक्टूबर 28 -- Auraiya News: अटसू महोत्सव में मंगलवार को रामलीला के मंच पर मुनि याचना और ताड़का वध के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया। लीला देखने के लिए अटसू और आसपास के लोग पहुंचे। नगर पंचायत अटसू की ओर से आयोजित महोत्सव में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की आरती उतारी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। मुनि याचना के प्रसंग से आगे बढ़ी लीला में ताड़का वध का मंचन किया गया। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से रामकथा के प्रसंगों को दर्शकों के सामने रखा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अजुहा रामलीला में मुनि आगमन, ताड़का वध का मंचन महोत्सव के तहत रामलीला के साथ मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गु...