Auraiya News: अटल आश्रय के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र में इटावा रोड स्थित अटल आश्रय के पास बुधवार देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अटल आश्रय के पास एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही निझाई चौकी प्रभारी राम मनोज दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.