Auraiya News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर
औरैया, जुलाई 10 -- Auraiya News: इटावा-औरैया सर्विस रोड पर पैदल जा रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के पुरवा मनसुख गांव निवासी 50 वर्षीय पुष्पा देवी शुक्रवार को मुरादगंज के पास इटावा से औरैया की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया। चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.