औरैया, सितम्बर 3 -- Auraiya News: चकसत्तापुर-अटसू मार्ग पर कुल्हरुआ के पास बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सतहेड़ी निवासी अभिनेश के रूप में हुई। हादसे के बाद वह अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं था। देर रात होश आने पर उसने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। बुधवार दोपहर कुल्हरुआ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी अजीतमल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पहचान नहीं होने के कारण उसे पुलिस की निगरानी में भर्ती कराया गया था। देर रात होश आने पर युवक ने अपना नाम अभिनेश और निवास सतहेड़ी बताया। पुलिस की सूचना पर उसका भाई अभिषेक समेत अन्य परिजन ...