Auraiya News: अजीतमल में सूने घर से नकदी और जेवर ले उड़े चोर
औरैया, जुलाई 7 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। कस्बा के विद्यानगर मोहल्ले में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोर नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विद्यानगर निवासी अरविंद कुमार सक्सेना पुत्र स्वर्गीय श्याम स्वरूप सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 28 जून को आवश्यक कार्य से कानपुर गए थे। पांच जुलाई की रात करीब 11:20 बजे घर लौटने पर मुख्य दरवाजे के ताले बाहर से बंद मिले। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी सेफ टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बंद घर का ताला तोड़कर जेवरात और कीमती सामान की चोरी पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे करीब 25 हजार रुपये नकद, लगभग एक किलोग्राम चांदी और करीब नौ ग्राम सोने के टॉप्स चोरी कर ले गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.