औरैया, अगस्त 16 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को अजीतमल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और देशभक्ति का माहौल रहा। सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी संस्थानों के साथ स्कूल-कॉलेजों में तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रगान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और अन्य प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को याद किया। यह भी पढ़ें- Ara News: ग्रामीण इलाकों में भी शान से लहराया तिरंगा , दी गई सलामीतहसील परिसर में ध्वजारोहण तहसील परिसर में एसडीएम निखिल राजपूत ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल कार्यालय में अध्यक्ष आशा चक, अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार और अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश चक की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया। क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ मनोज गंगवार, क्षेत्र पंच...