Auraiya News: अजीतमल कोतवाली में बड़ा फेरबदल, विनोद कुमार बने नए प्रभारी
औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अजीतमल और सहायल थानों के प्रभारियों का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही अजीतमल कोतवाली में तैनात एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सहायल थाना प्रभारी विनोद कुमार को अजीतमल कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं अजीतमल कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह को स्थानांतरित कर सहायल थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अजीतमल कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल महेश गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल कानून व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और पुलिसिंग को प्रभावी करने के उद्देश्य से किया गया है। यह भी पढ़ें- Orai News: एसपी ने कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.