Auraiya News: अजीतमल आईटीआई में 28 अक्तूबर को लगेगा रोजगार मेला
औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए 28 अक्तूबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में रोजगार मेला लगाया जाएगा। मेला सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा। इसमें विभिन्न कंपनियां अभ्यर्थियों का रिक्त पदों के लिए चयन करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी आशीष शुभम चौधरी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई अजीतमल के संयुक्त तत्वावधान में मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और पदों के अनुसार अन्य निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता और संबंधित पद की पात्रता के आधार पर किया जाएगा। मेले में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.