Auraiya News: अछल्दा में शान से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी
औरैया, अगस्त 26 -- Auraiya News: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को कस्बे में अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद नात-ए-पाक पढ़ते और इस्लामी झंडे लहराते हुए जुलूस में शामिल हुए। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की शान में लगाए गए नारों से कस्बा गूंज उठा। जुलूस नगरिया गांव से शुरू होकर आदर्श चौराहा, हरीगंज बाजार, सराय बाजार और नहर बाजार होते हुए स्टेशन बाजार पहुंचा। इसके बाद वापस सराय बाजार स्थित मस्जिद पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस को लेकर पुलिस सतर्क रही। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: रोहतास: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, गूंजे नात-ए-पाक के स्वर प्रमुख चौराहों और बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.