Auraiya News: अछल्दा में फाटक बंद रहने से जाम, एक घंटे जूझे राहगीर
औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग की रेलवे क्रॉसिंग 13बी पर गुरुवार दोपहर लगातार ट्रेनों के आवागमन से फाटक बंद रहने के कारण अछल्दा-बिधूना मार्ग पर भीषण जाम लग गया। फाटक खुलने पर पहले निकलने की होड़ से स्थिति और बिगड़ गई। क्रॉसिंग पर वाहन फंसने से दोबारा फाटक बंद करने में भी परेशानी हुई। इस दौरान ओखा एक्सप्रेस को करीब दो मिनट सिग्नल पर रुकना पड़ा। पुलिस ने मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया। दोपहर करीब 1:40 बजे रेलवे फाटक बंद किया गया था। इसके बाद लगातार ट्रेनें गुजरने से करीब 26 मिनट तक फाटक नहीं खुला। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर 2:06 बजे फाटक खुलते ही पहले निकलने की होड़ में बाइक सवार बड़े वाहनों के आगे पहुंच गए। इससे रास्ता बाधित हो गया और वाहन क्रॉसिंग पर फंस गए।थाना पुलिस, पीआरडी जवान और यातायात पुलिसकर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.