औरैया, अक्टूबर 13 -- Auraiya News: कानपुर में आयोजित चौथी अखिल भारतीय ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 में एसएस कराटे अकादमी अछल्दा के पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र के लोगों और अभिभावकों में खुशी है। उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए टीम की प्रशिक्षक संध्या दीक्षित को भी सम्मानित किया गया। ड्रैगन मार्शल आर्ट संगठन की ओर से 10 और 11 अक्तूबर को यूहे पब्लिक स्कूल कानपुर में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें तेलंगाना, मध्य प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों के करीब 850 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में हिस्सा लिया। प्रशिक्षक संध्या दीक्षित ने बताया कि अछल्दा से शुभी पोरवाल, प्रियांशी गुप्ता, दिव्यांशी, अनुप्रीत और लक्ष्य भदौरिया ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। पांचों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग मे...