औरैया, सितम्बर 15 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। रेलवे की ओर से मरम्मत कार्य कराए जाने के कारण कस्बे की 13-बी रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन बंद रहेगी। 15 सितंबर सुबह छह बजे से 17 सितंबर शाम छह बजे तक क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे ने सूचना पट्ट लगाकर लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। रेलवे क्रॉसिंग कस्बे के प्रमुख मार्ग पर स्थित है। यह स्टेशन रोड को नेविलगंज और बिधूना मार्ग से जोड़ती है। इसके बंद रहने से बाजार और रेलवे स्टेशन की ओर आने-जाने वाले लोगों के साथ राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को तीन दिन तक दूसरे रास्तों से आवागमन करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...