Auraiya News: अचानक तबीयत बिगड़ने से किशोरी की मौत
औरैया, अक्टूबर 7 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। परिजन उसे चिचौली स्थित अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। दौलतपुर निवासी अमजद खान की 14 वर्षीय बेटी पलक मंगलवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गई थी। देर रात अचानक उसे बेचैनी होने लगी और दो बार उल्टी हुई। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने गांव के निजी चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने किशोरी को चिचौली स्थित अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पलक तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी छोटी बहनों में 10 वर्षीय ईनाया और छह वर्षीय अनम हैं। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.