Auraiya News: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सजी काव्य संध्या, कवियों की प्रस्तुतियों ने देर रात तक बांधा समां
औरैया, जुलाई 2 -- Auraiya News: बिधूना, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार रात कस्बे के रामलीला मैदान में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के साथ हुई। इसके बाद देशभर से आए कवियों ने हास्य, व्यंग्य, ओज, श्रृंगार और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं की प्रस्तुतियां देकर देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवयित्री शबीना अदीब ने सपा प्रमुख को समर्पित बधाई गीत से किया। उनकी प्रस्तुति पर कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: ग्राम ताना में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.