Auraiya News: अकेला देख युवक को पीटा, मोबाइल छीनने का आरोप
औरैया, अगस्त 11 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के तिवरलालपुर गांव में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर वारदात को अंजाम देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तिवरलालपुर निवासी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वह अकेला था। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। बबाइन चौकी प्रभारी को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.