औरैया, अगस्त 6 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र कुदरकोट में गुरुवार को चहल्लुम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक तरीके से ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की। ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान अकीदतमंदों ने पूरी अनुशासन के साथ मातमी रस्में अदा कीं। जुलूस के मार्ग पर लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Ghumla News: गुमला में अकीदत और सौहार्द के बीच निकला चेहल्लुम जुलूस चहल्लुम के अवसर पर लोगों ने हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए उनके बताए रास्ते प...