Auraiya News: अंतिम रिपोर्ट वाले हादसे की दोबारा होगी विवेचना, खंगाले जाएंगे छूटे तथ्य
औरैया, अगस्त 30 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। मंडी के पास हाईवे पर हुए सड़क हादसे की विवेचना में लापरवाही सामने आने और तत्कालीन निझाई चौकी प्रभारी राम मनोज दुबे के निलंबन के बाद अब मूल मुकदमे की विवेचना अहम हो गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से जिन तथ्यों और साक्ष्यों को नजरअंदाज करने की शिकायत की गई थी, उनका दोबारा परीक्षण कराया जाएगा। मामले में लगाई गई अंतिम रिपोर्ट को लेकर भी आगे की प्रक्रिया पुलिस स्तर से की जाएगी।सड़क हादसे के बाद सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसकी विवेचना तत्कालीन निझाई चौकी प्रभारी राम मनोज दुबे कर रहे थे। विवेचना पूरी कर मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई थी। पीड़ित पक्ष ने इस पर सवाल उठाते हुए एसपी अभिषेक भारती से शिकायत की थी कि विवेचना में महत्वपूर्ण तथ्यों को शामिल नहीं किया गया। एसपी ने सीओ सिटी से शिकायत की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.