Auraiya News: अंजना गुप्ता फिर बनीं आर्य समाज की प्रधान
औरैया, जुलाई 27 -- Auraiya News: औरैया। दिबियापुर रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को वार्षिक चुनाव बैठक आयोजित की गई। निर्वाचन अधिकारी अन्नपूर्णा देवी की मौजूदगी में हुए चुनाव में अंजना गुप्ता को सर्वसम्मति से दोबारा प्रधान और देवेश आर्य को मंत्री चुना गया। इसके अलावा हरिकेश को कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार दुबे व राजेश गुप्ता को उपप्रधान, ओम प्रकाश आर्य व वेद प्रकाश राठौर को उपमंत्री, हर्षित सेंगर को अधिष्ठाता आर्यवीर दल तथा डॉ. रामकुमारी गुप्ता को संरक्षक चुना गया। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा इटावा-औरैया के प्रधान डॉ. सर्वेश आर्य ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.