नई दिल्ली, अगस्त 2 -- August 2026 School Holiday List: जुलाई का महीना खत्म हो चुका है और अगस्त ने अपनी शानदार शुरुआत कर दी है। बारिश के इस सुहावने मौसम में हर कोई चाहता है कि उसे रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा सुकून मिले। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यह महीना अपने साथ छुट्टियों की एक लंबी फेहरिस्त लेकर आया है। छात्रों के लिए तो यह महीना किसी बड़े जश्न या त्योहार से कम नहीं है। स्कूल जाने वाले बच्चों की तो जैसे लॉटरी ही लग गई है, क्योंकि इस महीने करीब दस दिन तक बस्ते को किनारे रखने का मौका मिलने वाला है। वहीं, जो माता-पिता अपने बच्चों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे थे तो उनके लिए अगस्त से बेहतर कोई और विकल्प हो ही नहीं सकता। आइए, जानते हैं कि इस महीने आखिर कौन-कौन से दिन आराम फरमाने को मिलेगा।...