नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- ATM से पैसे निकालने वाले बैंक ग्राहकों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा अपडेट जारी किया है। RBI ने 27 नवंबर को ATM और PoS मशीनों से कैश निकालने से जुड़े नियमों को एक जगह जोड़कर नए मास्टर निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब बैंकों को ग्राहकों को बताना होगा कि उन्होंने महीने में मिलने वाली कितनी फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट इस्तेमाल कर ली है। साथ ही, फ्री लिमिट खत्म होने के बाद पैसे निकालने पर कितना चार्ज लगेगा, इसकी जानकारी भी देनी होगी। RBI ने इस संबंध में 2008 से 2022 के बीच जारी किए गए 17 पुराने सर्कुलर वापस ले लिए हैं। नए नियम तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। ये नियम सरकारी और निजी बैंक, ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक और पेमेंट सिस्टम से जुड़ी संस्थाओं पर लागू होंगे।फ्री ATM ट्रांजैक्शन खत्म होने पर मिलेगा अलर्ट RB...