नूंह, मार्च 11 -- हरियाणा में नूंह में एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची मेघालय पुलिस पर स्थानीय लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। दरअसल आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जब मेघालय पुलिस उसे अपने साथ लेकर जा रही थी, तो इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे छुड़ाने की कोशिश करते हुए पुलिस पर हमला कर दिया, जिसके बाद पिनगंवा क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बन गए। भीड़ द्वारा पुलिस पर हमला करने के बाद मेघालय पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी। इस घटना को लेकर पुलिस ने 12 नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना मंगलवार शाम गांव सिकरावा के पास HR-93 पर डोंगा होटल के नजदीक हुई। मेघालय पुलिस की टीम एटीएम लूट के मामले में गिरफ्तार राहुल खान को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेघालय जा रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी रास्ते में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.