भिंड, अक्टूबर 4 -- बैंक से रुपये कटने का मेसेज आ गया, लेकिन ATM मशीन खरखराने के बाद पैसे नहीं उगली। क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है? अगर हां, तो इसकी एक वजह फ्रॉड भी हो सकती है। मध्य प्रदेश के भिंड से ऐसा ही एक गिरोह दबोचा गया है, जो एल्युमिनियम प्लेट, टेप, कैंची की मदद से एटीएम से पैसे उड़ाकर फरार हो जाता था। दरअसल इस पूरे गिरोह के काम करने का तरीका बेहद शातिर था। आरोपी SBI के ATM को निशाना बनाते थे और ATM मशीन के कैश निकलने वाले हिस्से में एल्युमिनियम प्लेट को काले टेप की मदद से चिपका देते थे। इसके बाद जब कोई ग्राहक ATM में कार्ड डालकर पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी करता था, तो उसके खाते से रकम कट जाती थी, लेकिन कैश ग्राहक के हाथ नहीं लगता था। ग्राहक को लगता था कि ATM मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है और इसी वजह से पैसा बाहर नहीं निकला। ग्र...