नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- ताइवान की टेक कंपनी ASUS ने भारत में अपनी Vivobook लैपटॉप सीरीज को बढ़ाते हुए एक साथ कई नए मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Vivobook S14, Vivobook S16, Vivobook 14 Flip, Vivobook S14 Flip और Vivobook 16 को भारतीय मार्केट में पेश किया है। नई सीरीज में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से Intel, AMD और Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर के विकल्प दिए गए हैं। इन लैपटॉप्स में AI फीचर्स के साथ मेटल बॉडी और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।ASUS Vivobook की कीमत भारत में ASUS Vivobook S14 (S5452MA) की शुरुआती कीमत 1,18,990 रुपये रखी गई है, जबकि Vivobook S16 (S5652MA) की शुरुआती कीमत 1,21,990 रुपये है। 360-डिग्री हिंज वाले Vivobook 14 Flip की कीमत 1,79,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं Vivobook S14 Flip को 1,09,990 रुपये क...