नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- Aston Martin की कारें भारत में सस्ती हो गई है। India-UK Free Trade Agreement (FTA) के बाद कंपनी की लग्जरी कारों को 4.02 करोड़ रुपये तक का प्राइस कट मिला है। कंपनी ने अपने 7 मॉडल की कीमतों को कम किया है। हालांकि, कीमतों में कटौती के बाद भी ये कारें अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट में ही रहेंगी। फिलहाल आइए डीटेल में जानते हैं कंपनी की कौन सी कार कितनी सस्ती हो गई है।Vanquish और DB12 S की कीमतों में बड़ी कटौती Aston Martin Vanquish Volante की कीमत अब 6.90 करोड़ रुपये हो गई है। पहले यह 10.92 करोड़ रुपये में आती थी। यानी इसकी कीमत में 4.02 करोड़ रुपये की कटौती हुई है। वहीं, Vanquish Coupe की कीमत 10.11 करोड़ रुपये से घटकर 6.40 करोड़ रुपये रह गई है। कंपनी की DB12 S रेंज भी सस्ती हुई है। DB12 S Coupe की नई कीमत 4.10 करोड़ रुपये है।...