Assistant Professor Vacancy : नए 211 डिग्री कॉलेजों में फिक्स अवधि के लिए भर्ती होंगे असिस्टेंट प्रोफेसर
पटना, जून 18 -- बिहार के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और 211 नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में नियत अवधि के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की योजना है। इसके लिए राज्यपाल सचिवालय ने नियत अवधि संकाय नियुक्ति संबंधी प्रारूप पर विश्वविद्यालयों से राय मांगी है। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों तथा बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद को पत्र जारी कर 10 दिनों के भीतर सुझाव देने को कहा है। प्रारूप के अनुसार नवचयनित महाविद्यालयों में छह विषयों हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र में नियत अवधि के लिए शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए संबंधित विषय में कम-से-कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री तथा यूजीसी द्वारा आयोजित नेट या समकक्ष पात्रता अनिवार्य हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.