नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- India Asian Games Medal tally: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 7वें दिन की शुरुआत शानदार रही। सावन बरवाल ने मैराथन में इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इसके बाद भारत ने महिलाओं की 50m राइफल 3P इवेंट में सिल्वर जीता। आशी चौकसे, विदरसा विनोद और तिलोत्तमा सेन का परफॉर्मेंस लाजवाब था। भारतीय महिला टीम ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता है। इसी के साथ भारत के कुल मेडल की संख्या 27 हो गई है, भारत ने 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। आज कबड्डी समेत कई और इवेंट्स में गोल्ड मेडल आने की उम्मीद है।भारतीय महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड भारतीय महिला टीम ने शनिवार को एशियन गेम्स की कबड्डी प्रतियोगिता में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। मिश्रित युगल स्क्वाश में जीता ब्रॉन्ज मेडल भारत की जोशना चिन...