नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- Asian Games 2026 Day 5 Live Updates: एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में जारी है। आज (23 सितंबर) खेलों का पांचवां दिन हैं। बुधवार को भारतीय एथलीट कई इवेंट में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग के महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने कुल 198 किग्रो उठाया (स्नैच में 87 किग्रो और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रो)। वह उत्तर कारिया की गोल्ड मेडलिस्ट री सॉन्ग गम से 17 किग्रो पीछे रहीं। चानू ने मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने 28 साल बाद एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग मेडल हासिल किया है। यह एशियन गेम्स में चानू का पहला मेडल है। वह पिछले एशियन गेम्स में चौथे स्थान पर रही थीं। चानू ने ओलंपिक में एक सिल्वर जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीत...