नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- Asian Games 2026 Day 11 India Medals Tally LIVE: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 का आज 11वां दिन है। भारत के अनके एथलीट अपनी किस्मत आजमाते रहे हैं। निशानेबाज, मुक्केबाज, एथलेटिक्स और टेनिस की स्पर्धाओं में खिलाड़ी एक्शन में होंगे। मंगलवार को भारत ने अब तक दो मेडल हासिल किए हैं। भारत ने एक सिल्वर और एक गोल्ड अपने नाम किया। भारत के कुल पदकों की संख्या 47 हो गई है, जिसमें से पांच गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज हैं। भारत पदक तालिका में अभी 12वें नंबर पर है।नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा (शूटिंग) में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता है। वह एशियन गेम्स में इस स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर हैं। इस भारतीय शूटर ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई रि...