नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: एशियन गेम्स 2026 का आज 8वां दिन है। भारत अभी तक 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल समेत 30 पदक अपने नाम कर लिए हैं। आज यानी 27 सितंबर को पहली खुशखबरी बॉक्सिंग से आई, जहां अंकुश पंघाल ने एक मेडल पक्का कर लिया है। 80 किलो कैटेगिरी के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ताजिकिस्तान के नेकरूज सालिमोव को 5-0 से हराया। वहीं तीरंदाजी में भारतीय पुरूष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई है। नीचे देखें मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट-प्राची चौधरी ने जीता कांस्य पदक भारत की प्राची चौधरी ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 400 मीटर दौड़ के फाइनल में 53.21 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। बहरीन की सलवा नासेर ने 49.20 सेकंड के इन खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ ...