Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: भारत ने जीता 55वां मेडल, मुक्केबाजी में हाथ लगा ब्रॉन्ज
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 का आज 12वां दिन है। एक बार फिर भारत के अनेक एथलीट अलग-अलग स्पर्धा में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भारत को बुधवार को अब तक तीन मेडल मिले चुके हैं, जिसमें दो गोल्ड हैं। भारत ने स्क्वैश में मेडल पक्का कर लिया है। भारत ने सिंगापुर को 2-0 से हराकर महिला टीम इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अनाहत और तन्वी ने अपने-अपने मैच 2-0 से जीते। भारत के खाते में फिलहाल आठ गोल्ड, 21 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज मेडल हैं। भारत के कुल पदकों की संख्या 55 हो गई है। भारत पदक तालिका में अभी सातवें पायदान पर है।महिला तीरंदाजी टीम का गोल्ड पर निशाना भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने बुधवार को यहां विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए चीन को हराकर एशियाई खेलों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.