Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: आज भारत का सिल्वर से खुला खाता, 50वें मेडल से कितने दूर?
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- Asian Games 2026 Day 11 India Medals Tally LIVE: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 का आज 11वां दिन है। भारत के अनके एथलीट अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आएंगे। निशानेबाज, मुक्केबाज, एथलेटिक्स और टेनिस की स्पर्धाओं में खिलाड़ी एक्शन में होंगे। मंगलवार को भारत ने अब तक एक मेडल हासिल किया है, जो सिल्वर है। भारत के कुल पदकों की संख्या 46 हो गई है, जिसमें से चार गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज हैं। भारत पदक तालिका में अभी 12वें नंबर पर है।महिला ट्रैप टीम का सिल्वर पर कब्जा भारत ने एशियन गेम्स के 11वें दिन महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में सिल्वर पर कब्जा जमाया। नीरू ढांडा (118), आशीमा अहलावत (106) और मनीषा कीर (104) ने मिलकर 328 पॉइंट हासिल किए और भारत दूसरे स्थान पर रहा। चीन 346 पॉइंट के साथ टॉप पर रहा और गोल्ड जीता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.