नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- भारत ने एशियन गेम्स 2026 में छह मेडल जीत लिए हैं, जिसमें चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज शामिल है। भारत ने सभी 4 सिल्वर शूटिंग में जीते, जबकि एक ब्रॉन्ज एमएमए और एक शूटिंग में हासिल किया। भारत ने सोमवार को दूसरे दिन चार मेडल अपने नाम किए। हालांकि, भारत का गोल्ड का इंतजार खत्म नहीं हुआ। भारतीय पुरुषों की 10m एयर राइफल टीम ने एशियन गेम्स में भारत का तीसरा मेडल जीता। वहीं, सुचिका तारियाल ने महिलाओं के ट्रेडिशनल 60kg में MMA इवेंट में सिंगापुर की टियो हुई हून के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके बाद निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में एक और सिल्वर मेडल जीता जबकि पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। टेबल टेनिस में, भारत ने सुतीर्था मुखर्जी, 17 साल की सिंड्रेला...