Asian Games 2026: भारतीय हॉकी टीम ने श्रीलंका को 16-1 से धोया, जुगराज, अभिषेक और दिलप्रीत ने ली हैट्रिक
काकामिगहारा, सितम्बर 23 -- ड्रैग-फ्लिकर जुगराज सिंह के साथ स्ट्राइकर अभिषेक और दिलप्रीत सिंह की हैट्रिक से भारतीय मेंस हॉकी टीम ने मंगलवार को एशियाई खेलों में अपने दूसरे पूल ए मैच में कमजोर श्रीलंका को 16-1 से करारी शिकस्त दी। भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13-1 से हराया था। जुगराज (10वें, 22वें, 42वें और 53वें मिनट) ने चार गोल किए जबकि अभिषेक (11वें, 17वें, 49वें मिनट) और दिलप्रीत (30वें, 38वें, 55वें मिनट) ने तीन-तीन मैदानी गोल किए। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (16वें, 45वें मिनट), मनदीप सिंह (5वें मिनट), सुखजीत सिंह (29वें मिनट), मनप्रीत सिंह (31वें मिनट) और विवेक सागर प्रसाद (36वें मिनट) ने भी गोल किए। श्रीलंका का एकमात्र गोल सुरेश रत्नायके ने 50वें मिनट में किया जो एशियाई खेलों के इतिहास में भारत के खिलाफ उनका पहला गोल था। भारत अब अगले मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.