नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- पंजाब के अमृतसर में पुलिस अधिकारी पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया एक आरोपी पुलिस की सुरक्षा में सेंध लगाकर कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी के भागने के बाद पूरी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लापरवाही बरतने के आरोप में अमृतसर देहाती के SSP कंवलप्रीत सिंह चहल ने राजासांसी थाने के प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी करण (निवासी झंझोटी गांव) को बुधवार रात वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए मजीठा इलाके में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह पुलिस टीम को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। हालांकि, आरोपी कस्टडी से कैसे भागा, इस पर पुलिस की ओर से अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।11 सितंबर को ASI पर हुआ था जानलेव...