नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- पंजाब के अमृतसर में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को गोली मारने वाले आरोपी का एनकाउंटर हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को हथियार बरामद कराने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गोली लगी। बॉर्डर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंचते ही आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर हमला करने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और उन्होंने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी से हथियार वापस ले लिया और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अजनाला में जीआरपी के ASI सुखचैन सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार ...