नई दिल्ली, जुलाई 13 -- Ashadha Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन पूजा, स्नान-दान और पितरों को याद करने के लिए खास माना जाता है। इस बार आषाढ़ अमावस्या 14 जुलाई, मंगलवार को है। मान्यता है कि इस दिन पितरों का तर्पण करने, भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करने और जरूरतमंदों को दान देने से शुभ फल मिलते हैं। अगर आप भी अमावस्या पर पूजा करने वाले हैं तो पहले इसका समय, पूजा करने का तरीका और इस दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपाय जान लें।अमावस्या कब से कब तक है? वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ अमावस्या तिथि 13 जुलाई को शाम 6 बजकर 49 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 14 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर होगा। उदया तिथि के कारण आषाढ़ अमावस्या का व्रत और पूजा 14 जुलाई को की जाएगी।अमावस्या का महत्व अमावस्या तिथि का संबंध पितरों से माना जाता है। इस दिन ...