Arwal Road Accident: बिहार के अरवल जिले में सोन नहर में गिरी सफारी गाड़ी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
अरवल, जून 8 -- बिहार के अरवल जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक सफारी गाड़ी सोन नहर में गिर गई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात सफारी गाड़ी में सवार सभी लोग अरवल से अम्हारा लौट रहे थे और इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। सभी मृतक पटना जिले के अम्हारा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीन मृतकों की पहचान रिशांक, मनोज और अमन के तौर पर हुई है। एक मृतक की पहचान की कोशिश जारी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह सभी लोग अरवल में एक विधायक से मुलाकात कर लौट रहे थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसा अरवल-पटना नहर रोड पर गांधी मैदान के पास हुआ है। यह भी कहा जा रहा है कि हादसे में कार का ड्राइवर रोहित जख्मी हो गया है। घायल ड्राइवर का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- खान सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.