वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 27 -- Army Agniveer Vacancy 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के तहत वाराणसी रीजन में 13 फरवरी से आवेदन किए जा रहे हैं। 25 फरवरी तक आवेदन के मुताबिक सबसे अधिक गाजीपुर के युवाओं ने उत्साह दिखाया है। अब तक की जारी सूची में सोनभद्र सबसे पीछे है। सेना भर्ती कार्यालय के एआरओ कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि आवेदन की संख्या बढ़ाने के लिए संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। ताकि वे अपने जिले में इसका प्रचार-प्रसार कराएं। हर जिले के सेवायोजन अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि रोजगार मेला लगे तो वहां भी युवाओं को इसकी जानकारी दी जा सके। बताया कि सैन्य दस्ता भी इन जिलों के स्कूलों में जाएगा, ताकि आवेदन बढ़ सके। आपको बता दें कि इस बार अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट दी गई है। यानी इस ब...