नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Army Agniveer Sample Paper Pdf : इंडियन आर्मी ने अग्निवीर लिखित परीक्षा के उम्मीदवारों की मदद के लिए सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी पोस्ट वाइज सैंपल पेपर्स joinindianarmy.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकता है। इंडियन आर्मी डीजी रीक्रूटिंग लेफ्टिनेंट जनरल अनूप सिंघल (AVSM, SM) ने कहा है इस बात की 100 फीसदी गारंटी है कि वो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास हो जाएगा जो इन सैंपल पेपर पूरी तरह से खुद सॉल्व कर लेगा। जीडी सिपाही के 46 सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। लिखित परीक्षा ( Army Agniveer Exam date ) का आयोजन 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक होगा।इंडियन आर्मी अग्निवीर सैंपल पेपर कैसे डाउनलोड करें सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबासइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं। अब होमपेज पर अग्निपथ सेक्शन पर क्लिक करें। नीचे लिखे सैंपल क्...