रांची, मार्च 4 -- आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची ने झारखंड के सभी जिलों के द्वितीय चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की तिथि और स्थल की घोषणा कर दी है। जारी सूचना के अनुसार भर्ती रैली का आयोजन मगध विश्वविद्यालय मैदान, बोधगया, बिहार में किया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए रैली 18 मार्च को आयोजित होगी। सभी पुरुष अभ्यर्थियों को 17 मार्च की मध्यरात्रि तक अनिवार्य रूप से रैली स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। गेट खुलने का समय रात्रि 12:30 बजे (0030 बजे) निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं महिला सैन्य पुलिस के लिए शॉर्टलिस्ट की गई बालिका अभ्यर्थियों को 16 मार्च 2026 की मध्यरात्रि तक रिपोर्ट करना होगा। इनके लिए 17 मार्च...