नई दिल्ली, मई 21 -- Army Agniveer Admit Card : इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा 2026-27 के एडमिट कार्ड joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए हैं। इस बार आर्मी एडमिट कार्ड पर एक क्यूआर कोड दिया है। जिसे स्कैन करते ही अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र की सटीक जानकारी के साथ लोकेशन मिलेगी। जिससे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी। अग्निवीर भर्ती के अन्तर्गत कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का आयोजन एक जून से शुरू होगा। जो 12 जून तक चलेगा। आगरा, अलीगढ़, झांसी और मथुरा जनपदों में बनाए गए कुल ग्यारह केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस बार सेना ने अग्निवीर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नई पहल की शुरुआत की है। प्रवेश पत्रों पर विशेष क्यूआर कोड लगाया गया है। जिसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र खोजने में होने वाली परेशानी से बचा...