नई दिल्ली, जून 6 -- केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस नोटिस को पूरी तरह फर्जी बताया है कि जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि इंडियन आर्मी ने 25 फीसदी की बजाय 75-80 फीसदी अग्निवीरों को परमानेंट करने का फैसला किया है। इंडियन आर्मी की तरफ से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। सरकार ने इस सूचना को भी फेक बताया है कि सेवा निधि पैकेज को 12 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा, 'ऑनलाइन एक नोटिफिकेशन सर्कुलेट हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि इसे भारतीय सेना ने जारी किया है और इसमें अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के नियमों में बदलाव की बात कही गई है। यह नोटिफिकेशन फेक है। भारतीय सेना ने अग्निवीरों या अग्निपथ योजना से जुड़ा ऐसा कोई अपडेट जारी नहीं किया है।'वायरल नोटिस क्या क्या किए गए दावे - - आर्मी में अब ...