Araria News: 75 वर्ष बाद भी सड़क और पुल से वंचित बच्चा खाड़ी गांव के लोग
अररिया, जुलाई 19 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। पलासी प्रखंड के ग्राम बच्चा खाड़ी वार्ड संख्या-03, पंचायत पिपरा बिजवार में आजादी के 75 वर्ष बाद भी पक्की सड़क और पुल का निर्माण नहीं हो सका है। बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन के लिए चचरी (बांस के अस्थायी पुल) का ही सहारा लेना पड़ता है, जिस कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पुल के अभाव में बच्चों की पढ़ाई, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने तथा किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से शीघ्र स्थायी पुल और सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीण खलीफुर रहमान, कस्तूर अली, सहदेव राम, बोकाई राम, महादेव राम, मंगलू राम, सुरेश राम एवंप अशफाक आलम ने बताया बच्चा खाड़ी गांव के लोगो कि वर्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.