अररिया, अक्टूबर 14 -- Araria News: सिकटी, एक संवाददाता। पुलिस व एसएसबी ने गुप्त सूचना पर संयुक्त कारवाई करते हुए शैदाबाद कालोनी एक बाइक से 63 लीटर नेपाली शराब जब्त किया। मौके पर ही एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान सिकटी थाना क्षेत्र के शैदपोखर वार्ड नंबर 5 निवासी देवनारायण पासवान के पुत्र अरुण पासवान के रुप की गयी है। शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी पर सिकटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मानिकपुर में नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : मानिकपुर में नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...